Advertisement
मोहिबुल्लाह नदवी और आजम खान के बीच नहीं है कोई कटुता : सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा

मोहिबुल्लाह नदवी ने एक बयान में कहा कि उन्हें रामपुर आने से कोई नहीं रोक सकता है। उनका यह इशारा आजम खान की तरफ था। नदवी ने यह भी कहा है कि उनकी सात पुश्तों की कब्रें रामपुर में हैं, जबकि आजम खान के दादा बिजनौर से आए थे।
इसी बीच, सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने एसआईआर मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग अगर भाजपा की भाषा बोलता है तो यह खतरनाक है। उन्होंने कहा, "हमने संवैधानिक तरीके से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है। आधार कार्ड को मान्य प्रमाण पत्र बनाया है तो यह 'इंडिया' अलायंस की मेहनत है।"
आशुतोष वर्मा ने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह देश सबका है और सभी मिलकर इसे आगे बढ़ाएंगे।
बिहार में 'इंडिया' गठबंधन के बीच सीट बंटवारे पर सपा प्रवक्ता ने कहा कि गठबंधन में किसी तरह की समस्या नहीं है। उम्मीदवारों की लिस्ट लगभग तैयार है। दो चरण में चुनाव हैं और इसी हफ्ते पहले चरण के उम्मीदवारों की घोषणा होगी।
--आईएएनएस
डीसीएच/
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


