There are no shortcuts to reach heights in art: Jatin Das-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कला में बुलंदियों को छूने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं हैं : जतिन दास

khaskhabar.com: रविवार, 08 अक्टूबर 2023 4:47 PM (IST)
कला में बुलंदियों को छूने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता नहीं हैं : जतिन दास
जयपुर। राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल में आयोजित कला प्रदर्शनी पिंकफेस्ट आर्ट वोग में ख्यातिनाम कलाकार जतिन दास ने कला प्रेमियों के मध्य लाइव प्रदर्शन में रेखाओं द्वारा पोट्रेट का सजीव चित्रण किया। साथ ही बताया कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। सफलता पाने के लिए मेहनत करनी ही होगी, साथ ही आज के युवाओ को अपने परम्परा से जुड़ाव रखते हुए ही आगे बढ़ना होगा। पिंकफेस्ट के फाउंडर सत्यजीत तालुकदार के अनुसार इस मोके पर उपस्थित कलाकार धर्मेंद्र राठौर, प्रफेसर चिन्मय मेहता, प्रोफेसर भवानी शंकर शर्मा, टिम्मी कुमार, अजय कुमार समीर, विनय शर्मा, जगमोहन मथोडिया, जगदीश प्रसाद व उमाकांत ने केनवास पर रेखाओं से खेलते हुए कई तरह की आकर्षक कृतियों का चित्रांकन किया। वही जयपुर के कला प्रेमी देश के पदम् विभूषण एम एफ हुसैन, थोटा वैकुंठम, जोगेन चौधरी, कृष्ण खन्ना जैसे कलाकारों के कृतियों को देख रोमांचित हुये। युवाओ से बातचीत करते हुए जतिन दास ने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आर्किटेक्चर, जयपुर चैप्टर द्वारा आयोजित राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल में पिंक फेस्ट आर्ट वोग कला प्रदर्शनी के माध्यम से कला संसार को जोड़ने के लिए बधाई दी व राजस्थान में कला के इस सुन्दर समन्वय से भावी पीढ़ी के लिए कला के नए आयाम खुलने की ओर अच्छा कदम बताया। राजस्थान आर्किटेक्चर फेस्टिवल में पिंक फेस्ट आर्ट वोग कला प्रदर्शनी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित भी किया। प्रदर्शनी के दौरान सेव आवर सिटी संस्था द्वारा कई तरह की आर्ट एक्टिविटी वर्कशाप आयोजित की गई जिसमे युवाओ ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement