theft arrested in rae bareli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की बड़ी सफलता, नकदी सहित चोरी हुआ सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 मई 2017 7:53 PM (IST)
पुलिस की बड़ी सफलता, नकदी सहित चोरी हुआ सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रायबरेली। जनपद की ऊंचाहार थाना पुलिस ने बडी सफलता हासिल करते हुए नकदी सहित चोरी गया बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सलोन व प्रभारी ऊंचाहार एवं सर्विलांस टीम द्वारा कुछ गैर जनपदीय चोरों को पकड़ा गया हैं। जिनके पास से चोरी का सामान समेत नकदी बरामद किया गया है। यह समान 29 मार्च 2017 को ऊंचाहार थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था। जिसका मुकदमा ऊंचाहार मे दर्ज था। पकड़े गये युवकों मे रामस्वरूप पुत्र ढोडे निवाढोड पचासा थाना ईसानगर जिला लखीमपुर खीरी, लखन सिंह पुत्र बलराम सिंह निवासी कोरियो थाना सैनी जिला कौशांबी, विनोद कुमार पुत्र संतराम निवासी बंशावली कराती पुरवा थाना ईसानगर जिला लखीमपुर खीरी, कुंजबिहारी उर्फ कुंजी पुत्र स्वर्गीय कल्लू निवासी पचासा थाना ईशा नगर जनपद लखीमपुर खीरी, राजेश कुमार पुत्र दर्शन निवासी वंशावली कराती पुरवा थाना ईसानगर जिला लखीमपुर खीरी शामिल है। वही इतवारी पुत्र मंगू निवासी बंसी बरेली खैराती पुरवा थाना ईसानगर लखीमपुर खीरी विजय पुत्र सोहन पचासा थाना ईशा नगर जिला लखीमपुर खीरी, समरू पुत्र अज्ञात पचासा थाना ईसानगर जिला लखीमपुर खीरी फरार बताए गए हैं। पकड़े गए युवकों के पास से एक करधनी, एक चांदी का सिक्का, 2 जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी कान का बाला, तीन अंगूठी, एक नाक की कील, चांदी का गुच्छा, हाथ फूल, 2 जोड़ी पायल, झुमकी, हाथ फूल झुमकी एक कंगन समेत नकदी बरामद की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement