The wind is blowing in favor of BJP in West Bengal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पक्ष में हवा साफ बह रही है- कैलाश विजयवर्गीय

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 जून 2020 8:21 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पक्ष में हवा साफ बह रही है- कैलाश विजयवर्गीय
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में बदलाव की ओर इशारा किया है। कहा है कि राज्य की जनता अराजकता से मुक्ति चाहती है। कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी नेताओं को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का डटकर मुकाबला करने का निर्देश दिया है। भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा, पश्चिम बंगाल में बदलाव की बयार चल रही है और हवा भाजपा के पक्ष में साफ नजर आने लगी है। भाजपा नेताओं की वर्चुअल रैलियों को जिस तरह समर्थन मिल रहा है, वो उत्साहित करने वाला है। राज्य की जनता भी चाहती है कि उन्हें अराजक राज से मुक्ति मिले। पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा की राज्य में लगातार वर्चुअल रैलियां चल रहीं हैं।
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। वहीं इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य भूपेंद्र यादव ने भी वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राज्य में परिवर्तन लाने की बात कही थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 42 में से 18 सीटें जीतकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती दी थी। जिसके बाद से भाजपा का उत्साह बढ़ा है।
पार्टी को लगता है कि कड़ी मेहनत करने के बाद वह 2021 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर कर सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement