The widow living alone in the house, cut the sword-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

घर में अकेली रह रही विधवा को तलवार से काटा

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 5:40 PM (IST)
घर में अकेली रह रही विधवा को तलवार से काटा
गुरदासपुर। जिले गांव बसरावां में एक विधवा महिला को अज्ञात व्यक्तियों ने तलवार से काट कर मौत के घाट उतार दिया। रणजीत कौर के पति की सात साल पहले मौत हो गई थी। कुछ माह पहले ही उसने अपनी बेटी का विवाह किया था। उसने अपनी जमीन गांव के ही गुरसंत सिंह को ठेके पर दे रखी थी। गुरसंत सिंह देर रात करीब 10. 30 बजे रणजीत कौर के घर आया था। उसने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो रणजीत कौर कमरे में नहीं थी। वह उसे ढूंढता हुआ छत पर गया। यहां उसकी लाश पड़ी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुर कर दी है। इस संबंधी पुलिस का कहना है कि हमलवारों ने तेजधार हथियारों से महिला के चेहरे परवार कर उसे मौत के घाट उतारा है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement