Advertisement
विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं अभ्यास वर्ग शिविर का हुआ आयोजन

जोधपुर। विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति बैठक एवं कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शिविर का आयोजन रविवार को आयोजित हुआ । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथी बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डाॅ. सीताराम शर्मा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय सचिव डाॅ. किशोरीलाल जी शर्मा , कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती रतन भार्गव मैडम, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जयपुर के प्राचार्य डाॅ जगदीश बैरवा, संगठन प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार शर्मा एवं प्रदेश महासचिव डॉ पवन सिंह शेखावत ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का सुप्रारंभ किया।
अभ्यास शिविर के प्रथम सत्र में 10 से 11 तक परिचयात्मक सत्र , सांगठनिक परिचय, राजस्थान ईकाई द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने रखी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि इंडियन मेडिसिन बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ सीताराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार एवं चिकित्सकों के कौशल विकास में विश्व आयुर्वेद परिषद की महत्ती भूमिका है। आज का यह अभ्यास शिविर आयुर्वेद विकास के लिए चिंतन मनन का अवसर है। विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश बैरवा ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद उत्थान के लिए परिषद के समर्पित कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता ओर समर्पित भाव से कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारणी, संस्कार ओर विचार ही संगठन को लक्ष्य तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव डॉ पवन सिंह शेखावत ने अभ्यास वर्ग के मुख्य उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी रखते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथिगणों एवं कार्यक्रम के प्रतिभागियों, आयोजन समिति सदस्यों एवं प्रत्यक्ष/ अप्रत्यक्ष सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उदघाटन सत्र में राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता एवं आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन अतिथिगणों द्वारा किया गया। द्वितीय सत्र 11:30 से 1 बजे तक आयोजित किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय सचिव डॉ किशोरी लाल शर्मा ने परिषद् के प्रमुख चार उत्सव, प्रकोष्ठ अनुसार उत्सवों के कार्यक्रम, प्रचार प्रसार, सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। तृतीय सत्र दो से तीन बजे तक आयोजित किया गया। इस सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के धर्म गुरु राजेंद्र त्रिवेदी ने कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कार्यकर्ता विकास, कार्यकर्ता के गुण, कार्यकर्ता के कर्तव्य के संबंध में पाथेय प्रदान किया। कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में शिविर में पधारे प्रदेश एवं जिले के कार्यकर्ता बंधुओं ने वार्षिक पंचांग, प्रकोष्ठ अनुसार आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया।कार्यक्रम के पंचम सत्र में मुक्त चिंतन एवं समस्या समाधान सत्र आयोजित कर कार्यकताओं के विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए गए तथा संगठन पदाधिकारीगणों द्वारा समस्याओं का उचित समाधान किया गया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के विशेषाधिकारी डॉ श्रीराम तिवाड़ी, कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर डॉ. रमेश चंद मीना, संगठन के चिकित्सक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ बाबू लाल बराला, चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी डॉ. जगदीश राजावत, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सुरेन्द्र गौतम , विद्यार्थी प्रकोष्ठ प्रभारी प्रोफेसर कमलेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यकम संचालन संपर्क प्रमुख डॉ महेश इंद्रा ने किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीराम तिवाड़ी ने कहा वर्तमान समय आयुर्वेद का स्वर्णिम युग है, राज्य एवं केंद्र सरकार आयुर्वेद विकास के लिए पूर्ण सहयोगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रमेश मीना ने कहा कि आयुर्वेद विभाग की योजनाओं को साकार करने के लिए आयुर्वेद चिकित्सक संकल्पित रहें। विश्व आयुर्वेद परिषद आयुर्वेद क्षेत्र में सकारात्मक विचार के साथ कार्य करने वाला सक्रिय प्रभावी संगठन है। राष्ट्रीय सह प्रभारी चिकित्सक प्रकोष्ठ डॉ बाबू लाल बराला ने अभ्यास शिविर का वृत अतिथियों के समक्ष रखा और आगामी कार्यकमों की रुपरेखा प्रस्तुत की।
प्रदेश कार्यकारणी बैठक एवं अभ्यास शिविर में संगठन के उपाध्यक्ष डॉ अश्विनी , डॉ रिडमल , प्रदेश सचिव डॉ राजीव सोनी, डॉ सुचेता वर्मा , प्रदेश संपर्क प्रमुख डॉ महेश इंद्रा, महिला प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ ममता ताखर , जिला इकाई जयपुर के जिला अध्यक्ष डॉ भवानी सिंह राठौड़ एवं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ अश्विनी त्रिवेदी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


