Advertisement
जदयू 'भाईचारा यात्रा' के जरिए अल्पसंख्यकों की टटोल रही नब्ज

यात्रा का नेतृत्व एमएलसी खालिद अनवर कर रहे हैं, जिसमें समय-समय पर बिहार के कुछ प्रमुख मंत्री शामिल होंगे, जिनमें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान भी हैं।
हाल में बिहार शरीफ और सासाराम सहित कई इलाकों में हुए तनाव को लेकर भाजपा नीतीश कुमार पर निशाना साध रही है। भाजपा नेता सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप भी लगा रहे हैं।
जदयू को आशंका है कि भाजपा चुनाव के दौरान इसे मुद्दा भी बना सकती है। ऐसे में जदयू इस मुद्दे को समाप्त करना चाहती है।
खालिद अनवर कहते हैं कि भाजपा पूरे राज्य में भाईचारा समाप्त करना चाहती है। अपने भाइयों को ही आपस में लड़ाना चाहती है।
इधर, कहा जा रहा है कि बिहार में मुस्लिम मतदाता राजद के बोटबैंक माने जाते रहे हैं, ऐसे में जदयू की कोशिश है कि अल्पसंख्यक मतदाता जो जदयू से छिटक गए हैं, उसे फिर से जोड़ा जा सके।
भाजपा की प्रमुख सहयोगी रही जदयू पिछले साल अगस्त में एनडीए से बाहर हो गई थी, जिसके बाद नीतीश ने अपनी सरकार बनाने के लिए राजद और अन्य महागठबंधन सहयोगियों से हाथ मिलाया।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


