The pension of the elderly, widows and disabled should be 3 thousand rupees: Taruna Mehta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बजुर्गो, विधवाओं, विकलांगों की पेंशन 3 हजार रुपए हो: तरुणा मेहता

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 6:15 PM (IST)
बजुर्गो, विधवाओं, विकलांगों की पेंशन 3 हजार रुपए हो: तरुणा मेहता
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्षद तरुणा मेहता ने पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखकर कर बजुर्गों, विधवाओं, विकलांगों और डिसेबल की पेंशन बढ़ाने की मांग की है। पार्षद तरुणा मेहता ने कहाकि इस वक्त इनको एक हजार रुपए पेंशन मिलती है जो कि बहुत कम है। चंडीगढ़ के साथ लगते राज्यों में पेंशन दोगुना से भी ऊपर है। पिछले 7 सालों से एक बार भी पेंशन की बढ़ोतरी नही की गई है। मेहता ने कहा कि बजुर्गों, विधवाओं, डिसेबल और विकलांगों की पेंशन ही एक मात्र वित्तीय सहारा होती है। इस पर ही आश्रित हो कर गुजर बसर करते हैं। पिछले सात सालों में जिस तरह महंगाई बढ़ी है, उसके मुकाबले मौजूदा पेंशन बहुत कम है। ये सब अपने खर्चे एक सीमा में रहकर करते है। बजुर्ग तो मुख्यता दवाइयों आदि पर ही खर्च कर पाते है।
दवाइयों के दाम आसमान को छू रहे है, यात्राओं से जुड़ी किराए आदि में मिलने वाली सुविधाएं लगभग बंद हो चुकी है। पहले भी पेंशन प्रशासन ने ही बढाई थी इसमें केंद्र का कोई भी हस्तक्षेप नहीं रहा था है। प्रशासन पेंशन कम से कम तीन हजार बढ़ाए ताकि बजुर्गो, विधवाओं, विकलांगों व डिसेबल को राहत मिल सके और अपनी जिंदगी का गुजर बसर खुशी से कर सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement