The need for good governance and strength in the cooperative credit system: Surajbhan Singh Amera-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहकारी साख ढाँचे में सुशासन और मज़बूती की दरकार : सूरजभान सिंह आमेरा

khaskhabar.com: सोमवार, 08 जनवरी 2024 7:42 PM (IST)
सहकारी साख ढाँचे में सुशासन और मज़बूती की दरकार : सूरजभान सिंह आमेरा
जयपुर। ऑल राजस्थान कोआपरेटिव बैंक एम्पलाईज यूनियन और ऑफ़िसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव व पेक्स से अपेक्स तक सहकार नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने आज सहकारिता मंत्री गौतम दक से मुलाक़ात कर राज्य के सहकारी कर्मियों की तरफ़ से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान संगठन पदाधिकारी राकेश कुमार गुर्जर, भँवर लाल बोसाना, मुकेश पीपलीवाल, घनश्याम शर्मा भी मौजूद रहे। आमेरा ने सहकारिता से समृद्धि के ध्येय को साकार कर विकसित भारत के निर्माण के लिए राज्य में सहकारिता आंदोलन की मजबूती, पेक्स व सहकारी बैंकों में पारदर्शी सुशासन की दरकार बताई। सहकारिता मंत्री ने कर्मियों के साथ मिलकर सहकारी आंदोलन को मज़बूती के साथ किसान, आम जन के लिए लाभदायक व कल्याणकारी बनाने के लिए प्रतिबद्धता बताई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement