बाड़मेर। सरकारी योजनाओं की मॉनीटरिंग बेहतरतीन ढग़ से होगी। ताकि इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं होने के साथ पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।एमजेएसए का दूसरा चरण पूरी तरह से ऑनलाइन मॉनीटरिंग पर आधारित होगा, जिसमें किसी भी प्रकार की गलत सूचना फीड नहीं की जा सकेगी।
जिला कलक्टर सुधीर शर्मा के मुताबिक पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। एमजेएसए से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों एवं एजेंसियों की ओर से अब मौके पर जाकर ऑनलाइन जियो टैगिंग के जरिए कार्यों के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। एमजेएसए के लिए तैयार मोबाइल एप्प वे पाइंट पर मौके से ही फोटो अपलोड कर जियो टैगिंग (अक्षांश व देशांतर अवस्थिति) की जा रही है। ब्लॉक स्तर से अपलोड की जा रहे इन कार्य प्रस्तावों को जिला स्तर पर अपू्रव कर राज्य स्तर पर भेजा जा रहा है। प्रस्ताव में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर जिला स्तर से उसे रिजेक्ट कर दूसरा प्रस्ताव बनाने के लिए कहा जाता है अथवा प्रस्ताव में रही कमियां बताकर उसे रिटर्न कर दिया जाता है। निचले स्तर पर दुरुस्तीकरण के बाद उसे जिला स्तर से राज्य स्तर पर भेजा जा रहा है।