Advertisement
त्योहारों का संदेश शांति, प्रेम और सौहार्द का होता है: मोहिबुल्लाह नदवी

उन्होंने कहा कि कुछ लोग त्योहारों की रूह को खत्म करके राजनीतिक फायदा हासिल करना चाहते हैं। वे यह नहीं समझ रहे कि इससे समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुंचता है। हालांकि, हिंदुस्तान की जनता अब जान चुकी है कि सियासत का स्तर कुछ लोगों ने इतना गिरा दिया है कि मजहब के त्योहार पर भी वे राजनीति को शामिल कर रहे हैं।
वक्फ संशोधन बिल को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा 17 मार्च को धरना प्रदर्शन किए जाने पर उन्होंने कहा कि यह कोई मामूली वाकया नहीं है। देश में पहली बार ऐसे किसी धर्म के अंदर हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो बुनियादी आर्टिकल 26 समेत कई आर्टिकल के खिलाफ है। इसमें देश के जितने भी अल्पसंख्यक हैं, एससी/एसटी दलित हैं, सिख और ईसाई हैं, वे सब लोग इस चीज को महसूस कर रहे हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड जो भी इसके लिए ऐलान करेगा, वह कानून के दायरे में करेगा। कानून के दायरे में रहकर हम अपना हक हासिल करने की कोशिश करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
रामपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



