The last chance today if the name was left in the voter list-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मतदाता सूची में नाम जुड़ने से रह गया तो आज आखिरी मौका

khaskhabar.com: रविवार, 19 अगस्त 2018 09:41 AM (IST)
मतदाता सूची में नाम जुड़ने से रह गया तो आज आखिरी मौका
जयपुर। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का रविवार को आखिरी मौका होगा। निर्वाचन विभाग १९ अगस्त को प्रदेश के विभिन्न जिलों में विशेष अभियान के माध्यम से पात्र लोगों के नाम जोडऩे का कार्य करेगा। (1 जनवरी 18 तक) मतदाता सूची से वंचित १८ वर्ष या इससे अधिक आयु के व्यक्ति रविवार को अपने मतदान केन्द्र पर नाम जुड़वा सकेंगे।इस दिन जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाकर नए नाम जोडऩे, हटाने और संशोधन करने का काम किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि 27 सितंबर, 2018 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा और वही मतदाता सूची चुनाव में काम ली जाएगी। भरने होंगे आवेदनमतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रारूप 6 में आवेदन कर बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। एेसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है या अन्यत्र स्थानान्तरित हो गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए प्रपत्र 7 तथा मतदाता सूची में अंकित प्रविष्टि के संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन करना होगा। इसके अलावा एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दूसरे मतदान केन्द्र के क्षेत्र में रह रहे मतदाता अपने क्षेत्र की सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रारूप 8क में आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement