the incharge Minister Goyal will review development plans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रभारी मंत्री गोयल करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 दिसम्बर 2016 7:25 PM (IST)
प्रभारी मंत्री गोयल करेंगे विकास योजनाओं की समीक्षा
बाड़मेर। प्रभारी मंत्री तथा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं भू-जल विभाग मंत्री सुरेंद्र गोयल 30 दिसंबर को समीक्षा बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विभागीय गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। कार्यवाहक जिला कलेक्टर एम.एल. नेहरा ने बताया कि 30 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में होने वाली बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेंद्र गोयल विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक में प्रत्येक विभाग के जिलास्तरीय अधिकारी को भाग लेना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हों तो इसके लिए पूर्व में जिला कलेक्टर की अनुमति लेने के बाद ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement