Advertisement
दिल्ली घोषणा 2026 को अपनाने के साथ आईआईसीडीईएम का समापन

ईएमबी ने विश्व की लोकतंत्र व्यवस्थाओं पर सह-संपादित विश्वकोश प्रकाशित करने, सात विषयों पर व्यापक रिपोर्टें (जिनका नेतृत्व इंटरनेशनल आईडिया द्वारा किया जा रहा है) तथा 36 विषयों पर रिपोर्टें (जिनका नेतृत्व आईआईआईडीईएम द्वारा किया जा रहा है) तैयार करने; ईसीआईनेट के समान डिजिटल प्लेटफॉर्म का सह-विकास; तथा आईआईआईडीईएम के माध्यम से पारदर्शी प्रथाओं के प्रशिक्षण एवं आदान-प्रदान के माध्यम से चुनाव संचालन एवं मतदाता सूचियों की तैयारी में पेशेवर दक्षता विकसित करने का भी संकल्प लिया।
अपने मुख्य भाषण में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि सम्मेलन ने आदर्श अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानकों को लेकर व्यापक संवाद को प्रोत्साहित किया है। सम्मेलन के दौरान आयोजित 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनसे पारस्परिक सहयोग के विस्तार तथा सामूहिक प्राथमिकताओं और दृष्टिकोणों की बेहतर समझ विकसित हुई है।
समापन सत्र में बोलते हुए निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने कहा कि पारदर्शिता, पारस्परिक सम्मान और एक-दूसरे से सीखने की इच्छा वैश्विक निर्वाचन समुदाय की परिपक्वता और पेशेवर दृष्टिकोण को दर्शाती है।
अपने संबोधन में निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि ईसीआईनेट का शुभारंभ भारतीय तकनीकी प्रगति का प्रतीक है और यह प्रौद्योगिकी को दिए जा रहे महत्व को दर्शाता है, साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि प्रौद्योगिकी विश्वास को सुदृढ़ करे, न कि उसका स्थान ले।
यह तीन दिवसीय सम्मेलन, अपने प्रकार का पहला और सबसे बड़ा सम्मेलन था, जिसकी शुरुआत भव्य स्वागत समारोह एवं उद्घाटन सत्र के साथ हुई। उद्घाटन सत्र में 42 निर्वाचन प्रबंधन निकायों के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों तथा 27 देशों के मिशन प्रमुखों सहित लगभग 1,000 लोग उपस्थित रहे।
ईएमबी नेताओं की पूर्ण बैठक में लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े उच्च स्तरीय विमर्श के लिए प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों तथा राजदूतों/उच्चायुक्तों ने भाग लिया।
आईआईसीडीईएम के दूसरे दिन ईसीआई की एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘ईसीआईनेट’ का शुभारंभ किया गया, जो सभी चुनाव-संबंधी जानकारी एवं सेवाओं के लिए एक ही मंच उपलब्ध कराता है।
आईआईसीडीईएम के दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में गठित 36 विषयगत समूहों ने, अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के सहयोग से, वैश्विक निर्वाचन विषयों, आदर्श अंतरराष्ट्रीय निर्वाचन मानकों, तथा चुनावी प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं एवं नवाचारों पर गहन विचार-विमर्श किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


