The first flight to Jaipur from Jaisalmer on November 1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैसलमेर से जयपुर के लिए पहली उड़ान 1 नवंबर को

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 1:26 PM (IST)
जैसलमेर से जयपुर के लिए पहली उड़ान 1 नवंबर को
जैसलमेर। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार 100 करोड़ की लागत से तैयार जैसलमेर एयरपोर्ट पर एक नवंबर से हलचल शुरू हो जाएगी। यहां से जयपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होगी। सडक़ मार्ग से 12 घंटों का जयपुर का सफर अब हवाई मार्ग द्वारा सिर्फ 2 घंटे में तय हो सकेगा। तीन साल से जैसलमेरवासी हवाई सेवा का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि तीन साल पहले ही जैसलमेर का सिविल एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया था। हाल ही में सुप्रीम एयरलाइंस ने जयपुर से जोधपुर व उदयपुर के बीच 9 सीटर विमान सेवा शुरू की है। वहीं कंपनी अब जैसलमेर से जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू करने जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को इस पर मुहर लग चुकी है और अब इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। जैसलमेर का सीधे ही राजधानी से जुडऩा पर्यटन के लिए नया अध्याय साबित होगा। अब तक जैसलमेर में वे सैलानी आते थे, जिनका भारत भ्रमण का टूर कई दिनों का होता था। अब एयर कनेक्टिविटी होने से कम दिनों के लिए भारत घूमने आने वाले सैलानी भी यहां सकेंगे। कुछ समय पहले जैसलमेर प्रवास पर आए उड्डयन राज्यमंत्री महेश शर्मा ने भी जल्द से जल्द विमान सेवा शुरू करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैसलमेर यात्रा के बाद प्रयास किए तथा अब इसे पहले चरण में शामिल कर लिया गया है और एक नवंबर से जैसलमेर से जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू हो रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement