The engine power of Paschim Express failed at Kailadevi station, down track remained closed for an hour-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैलादेवी स्टेशन पर फेल हुआ पश्चिम एक्सप्रेस का इंजन पावर, एक घंटे बंद रहा डाउन ट्रैक

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2024 10:32 AM (IST)
कैलादेवी स्टेशन पर फेल हुआ पश्चिम एक्सप्रेस का इंजन पावर, एक घंटे बंद रहा डाउन ट्रैक
बयाना। पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पॉवर फेल हो जाने से दिल्ली-मुंबई डाउन ट्रैक पर एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। मुंबई से दिल्ली होते हुए अमृतसर जा रही पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पॉवर कैला देवी स्टेशन पर फेल हो गया। इस घटना के कारण ट्रैक बाधित होने से अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस को भी सालाबाद स्टेशन पर रुकना पड़ा। अचानक आई इस तकनीकी खराबी के चलते पश्चिम एक्सप्रेस और अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के हजारों यात्री एक घंटे तक परेशान रहे। रेलवे प्रशासन में इस घटना से हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने तुरंत समस्या का समाधान करने के प्रयास शुरू किए। ट्रेन सेवा बाधित होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। यात्रियों को हुई असुविधा के मद्देनजर रेलवे ने जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement