लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह के जन्म शताब्दी समारोह का समापन, देखें तस्वीरें
khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 6:38 PM (IST)
वक्ताओं ने जनरल के
प्रारंभिक जीवनए गोवा की आजादीए नाथू ला झड़पए मिज़ो विद्रोह और बांग्लादेश
की आजादी पर अपने विचार प्रस्तुत किये इसके अतिरिक्त गोअन नृत्यए खुखरी
नृत्यए बाँस नृत्य तथा राजस्थानी लोक गीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रस्तुत किये गए। विजय दास जो बांग्लादेश की आजादी के समय जॉर्ज हैरिसन
और रविशंकर द्वारा मैडिसन स्क्वाड में आयोजित संगीत कार्यक्रम का हिस्सा
थे उनके द्वारा और बांग्लादेश मुक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जीओसी.इन.सी
लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन द्वारा फर्स्ट डे कवर भी जारी किया गया।
संगोष्ठी के समापन पर यह निर्णय लिया गया कि सप्त शक्ति कमान लोगों और युवा पीढ़ी को इस महान सैन्य लीडर के बारे में जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह पर सेमिनार आयोजित करेगी। स्कूल सिलेबस में लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह पर एक अध्याय शामिल करने का राज्य सरकार से आग्रह करने का भी निर्णय लिया गया।