भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में बच्चों को झूलने के लिए लगाया गया झूला एक मासूम बच्ची की मौत का कारण बन गया। झूले की रस्सी में गर्दन के फंस जाने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। पिपलानी थाना क्षेत्र के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि सेक्टर-डी में रहने वाले मोहन चौधरी के घर में बच्चों को झूलने के लिए रस्सी का झूला लगा हुआ था।