Advertisement
सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मों से देश को होगा फायदा, फिल्म देखने के बाद बोले मोहन भागवत

भागवत ने सम्राट पृथ्वीराज जैसी फिल्मो को देश के लिए फायदेमंद एवं इस तरह की और फिल्मों को भविष्य में बनाने की वकालत करते हुए कहा कि अब हमारे इतिहास को हम अपनी नजर से , अपने दिल से समझ रहे हैं और यह समझने का मौका देशवासियों को मिलेगा तो देश के भविष्य के लिए निश्चित ही इसका परिणाम अच्छा होगा। भारतवासी सब एक होकर भारत के सम्मान की रक्षा करने में उसी प्रकार से पराक्रमी होंगे, जिस प्रकार से पराक्रमी वीरों को इस फिल्म में दिखाया गया है।
भागवत ने फिल्म के कलाकारों और इसके निर्माण से जुड़े सभी लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि फिल्म की सफलता की औपचारिक शुभकामना देने का कोई तुक नहीं है क्योंकि हम साथ में ही है। इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में इस तरह की और फिल्में बनाए जाने की भी वकालत की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


