Advertisement
तेजस चीता के आंतरिक अंगों की हालत नहीं थी बेहतर

चौहान ने बताया कि शव परीक्षण के दौरान चीता का वजन 43 कि.ग्रा. पाया गया जो कि सामान्य नर चीता के औसत वजन से कम है। बाहरी तौर पर चीता के गर्दन पर घाव के निशान थे जो ज्यादा गहरे न होकर केवल बाह्य त्वचा तक सीमित थे। इसमें कोई पंक्चर वुड भी नहीं पाया गया।
आंतरिक परीक्षण के दौरान चीता के फेफड़े, हृदय, तिल्ली एवं गुर्दे सामान्य नहीं पाए गए। हृदय के एरोटा तथा ओरिकल में चिकन फैट का जमाव तथा जमा हुआ रक्त भी पाया गया। गुर्दे पल्पी होने के साथ-साथ कोर्टेक्स एवं मेडुला में डेमार्केशन नहीं मिला, तिल्ली में एम्फाईसिमा एवं सफेद रंग के नोड्यूल पाये गये।
शव परीक्षण करने वाले वन्यप्राणी चिकित्सकों के अनुसार, “तेजस“ के आंतरिक अंग सामान्य रूप से कार्य नहीं कर रहे थे। इस अवस्था में “तेजस“ के पूरी तरह स्वस्थ होने की संभावनाएं काफी कम हो गई थी। संभवतः चीता के आंतरिक रूप से कमजोर होने के कारण बाड़े में मौजूद अन्य मादा चीता से हुई हिंसक झड़प से हुये ट्रामा की स्थिति से रिकवर नहीं कर पाया।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


