The changing weather has made people feel the chill; bring out warm clothes.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बदले मौसम ने लोगों को कराया सर्दी का अहसास, निकालें गर्म कपड़े

khaskhabar.com: सोमवार, 03 नवम्बर 2025 12:26 PM (IST)
बदले मौसम ने लोगों को कराया सर्दी का अहसास, निकालें गर्म कपड़े
बयाना। कस्बे में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी से जहां दिन का तापमान सामान्य से नीचे आया है, वहीं दिन में व रात के वक्त ठंड महसूस की जा रही है मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मोंथा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बदलाव मौसमी चक्र का हिस्सा है और उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल छाए हुए हैं. मौसम में आए इस बदलाव का असर खेती-किसानी पर भी दिखने लगा है रबी फसलों के लिए यह नमी फायदेमंद मानी जा रही है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, खेतों में नमी बने रहने से गेहूं, चना, मटर और मसूर जैसी फसलों की बुआई के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। किसान अगर मौसम के अनुसार तैयारी करें तो रबी फसलों की पैदावार में सुधार संभव है.मौसम के बदलते तेवरों का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. दिन में व रात को ठंडी हवाओं के कारण सर्दी-जुकाम, खांसी और वायरल संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. चिकित्सकों ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों को रात में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है अगर बदले मौसम से बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है बाजारों में दुकानदारों से लोग सर्दी के उन वस्त्र खरीद रहे हैं जिससे कि दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement