भरतपुर। आगरा जयपुर नेशनल हाइवे संख्या 11 पर रविवार को एक कार ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। जिसके बाद कार सवार एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को एनएचए आई 11 के सुरक्षा दल ने हलैना के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से तीन घायलों को भरतपुर रैफर कर दिया गया। कार पुल से सवा सौ फीट गहराई की सूखी पडी नदी में गिरने से भी बाल बाल बची। कार सवार परिवार कैलादेवी से दर्शन कर उत्तरप्रदेश के कस्वा अछनेरा लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन को लेकर रफूचक्कर हो गया। हादसे में कस्बा अछनेरा निवासी नीरज कुमार पुत्र मदनलाल, कृष्णा देवी पत्नी मदनलाल, सिकन्दरा (आगरा) निवासी सरिता देवी पत्नी वी के वघेल सहित आधा दर्जन घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार की चादर को काट कर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को भरतपुर रैफर किए जाने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए।