Advertisement
'उन मतदाताओं का धन्यवाद जिन्होंने लाठियां झेलते हुए दिया वोट', जीत के बाद बोलीं नसीम सोलंकी

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर पूरे 20 चरण की मतगणना खत्म हो गई है। यहां से सपा की उम्मीदवार नसीम सोलंकी को 69,714 मत मिले। वहीं भाजपा के सुरेश अवस्थी को 61,150 वोट मिले। नसीम सोलंकी ने भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8,564 वोटों से हराया है। बसपा के वीरेंद्र कुमार को यहां से महज 1,410 वोट मिल सका। सपा को यहां से 52.6 फीसद और भाजपा को 45.93 फीसद वोट मिला। बसपा को 1.06 प्रतिशत ही वोट मिल सका है।
इस सीट से विधायक रहे इरफान सोलंकी को सजा हो जाने के चलते यहां उपचुनाव में सपा के टिकट पर लड़ रहीं उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने शुरू से बढ़त बनाए रखी। शुरुआत में किसी एक राउंड में सुरेश अवस्थी को कुछ अधिक मत मिले, लेकिन इसके बाद हर राउंड में मतों का अंतर बढ़ता चला गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कानपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


