सनसनीखेज हत्याकांड:परिवार के 14 लोगों की जान ले फंदे से झूला
khaskhabar.com:
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है। जहां रविवार तडके एक हत्यारे ने अपने ही परिवार के 14 लोगों की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने गिरफ्तारी के डर से खुदकुशी कर अपनी भी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतकों में हत्यारे के माता-पिता, बच्चे, बहनें शामिल हैं। वहीं, अभी एक बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 14 लोगों की जान लेने के बाद फांसी लगा ली। हालांकि, अभी हत्या के कारण का पता नही चल पाया है। वारदात का शिकार होने वालों में 4 लडके, 3 लडकियां और 6 महिलाएं शामिल हैं। परिवार की एक महिला बच गई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।