Test for bjp government to maintain law and order Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानून-व्यवस्था बनाये रखने की परीक्षा से गुजरेगी भाजपा सरकार

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जनवरी 2017 1:14 PM (IST)
कानून-व्यवस्था बनाये रखने की परीक्षा से गुजरेगी भाजपा सरकार
अगर ऐसा होता है तो इसका अर्थ यही होगा कि हरियाणा सरकार टकराव नहीं चाहती। अमन और शांति बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री आरक्षण की मांग को ले कर आंदोलन करने वाले लोगों से सहमति बनाये रखने के हक में हैं। दरअसल, उत्तरप्रदेश और पंजाब में विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए जाट समुदाय के अगुवा हरियाणा सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश में हैं। धमकी दी गई है कि आरक्षण नहीं मिला तो उत्तरप्रदेश में जाट और पंजाब में जट्ट मतदाता भाजपा के खिलाफ वोट देंगे। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में जाट मतदाताओं की अच्छी-खासी तादाद है और चुनाव के समय भाजपा जाटों को नाराज करने का खतरा मोल नहीं लेना चाहेगी। ऐसे में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक शिष्टमंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का भरोसा दिलाया है। अब देखना यह है कि जाट आंदोलन के दौरान मारे गए आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने, जेलों में बंद युवकों को रिहा करने, उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने और घायलों को उचित मुआवजा देने की मांगों पर अमल किया जाता है या नहीं। जाटों को केंद्र व हरियाणा में आरक्षण की मांग अदालत के फैसले पर निर्भर करेगी। जाटों के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पर भी कार्रवाई की संभावना कम ही हैं। लोगों का मानना है कि सैनी बिना भाजपा आलाकमान के इशारे पर इतने आगे नहीं जा सकते। फिर भी हरियाणा सरकार की कोशिश यही रहेगी कि मजबूत वोट बैंक वाले जाट समुदाय को नाराज होने का मौका नहीं दिया जाए।
जाटों को खुश करने के इरादे से ही, गैर जाट समुदाय के वोट हासिल कर हरियाणा में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने विधानसभा में बिल पारित कर उन्हें आरक्षण दिया था। खट्टर सरकार जाटों को आरक्षण देने के फैसले पर अदालत से लगी रोक को हटाने की कोशिशों में भी जुटी है। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले केंद्र की यूपीए सरकार ने जाटों को आरक्षण देने का फैसला किया था। केंद्र के इस फैसले के पीछे नीयत चुनावों में जाटों के वोट हासिल करने की थी, लेकिन प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर उभरे नरेंद्र मोदी की आंधी में कांग्रेस को कामयाबी नहीं मिली।
इसके बाद मार्च, 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने जाटों को आरक्षण देने का फैसला रद्द कर दिया। कारण यह रहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट:ीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को नजरअंदाज किया। हुड्डा सरकार ने जाटों को सामाजिक व शैक्षणिक तौर पर पिछड़ा मानते हुए आरक्षण दिया था। आरक्षण अब हरियाणा की भाजपा सरकार ने भी दिया हुआ है, लेकिन इस फैसले पर अदालत की रोक के चलते अमल नहीं हो पा रहा है। जाटों को आरक्षण के लिए सडक़ पर लड़ाई लडऩे के साथ ही इस लड़ाई को अदालत में भी लडऩा होगा और इसमें कितना समय लगेगा, इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है।

[@ जानिए कहां रहते थे अंतिम हिंदू सम्राट विक्रमादित्या, क्या है नाम..]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement