Terrorist associate arrested in Kashmir-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 6:13 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के पंपोर इलाके से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि पकड़े गए आतंकवादी सहयोगी की पहचान पंपोर के जाफ्रोन कॉलोनी निवासी हरीस शैरफ रादर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक हरीस पंपोर के काकापोरा इलाकों में लश्कर के आतंकवादियों को रसद, शेल्टर, हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने में मदद कर रहा था। पुलिस ने कहा कि उसके कब्जे से हथियार व गोला बारूद जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement