Terrorism on the rise after Taliban capture Afghanistan - Captain Amarinder Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद बढ़ रहा आतंकवाद - कैप्टन अमरिंदर सिंह

khaskhabar.com: सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 5:29 PM (IST)
तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद बढ़ रहा आतंकवाद - कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने से कश्मीर में आतंकवाद बढ़ रहा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "हमारी सबसे बुरी आशंका सच साबित हो रही है। पाकिस्तान समर्थित तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करने के साथ, कश्मीर में आतंकवाद बढ़ रहा है। अल्पसंख्यकों को चुनिंदा रूप से निशाना बनाया जा रहा है और अब सुरनकोट सेक्टर में कार्रवाई में पांच सैनिक शहीद हो गए हैं।" उन्होंने कहा, "हमें इससे निर्णायक और मजबूती से निपटने की जरूरत है।" जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच जवान शहीद हो गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement