terror strikes jeruselam, truck mows passer by in buisy market, four killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेरूसलम:लोगों पर चढा ट्रक,4 की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 08 जनवरी 2017 8:17 PM (IST)
जेरूसलम:लोगों पर चढा ट्रक,4 की मौत
जेरूसलम। रविवार को एक ट्रक चालक ने जेरूसलम के एक व्यस्त बाजार में राहगीरों पर ट्रक चढा दिया। इस घटना में चार लोग मारे गए और 13 जख्मी हो गए। इजरायल पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया है। मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं। सभी की उम्र 30 से कम थी। पुलिस ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है।समाचार पत्र हारेट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रक अपना रास्ता छोडकर अरमोन हनात्जिव रास्ते पर आ गया और एक बस से उतर गए लोगों को कुचल दिया। पुलिस प्रमुख रोनी अल्शीच ने कहा है कि यह एक आतंकी हमला है। हमलावर पूर्वी जेरूसलम से आया था। उन्होंने कहा कि हमलावर ट्रक चालक को मार गिराया गया है। (आईएएनएस)

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement