Advertisement
बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर नंदीग्राम में तनाव, सड़कें जाम

मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
कुछ जगहों पर हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक अधिकारियों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।
उल्लेखनीय है कि इसके पहले 2007 और 2008 में नंदीग्राम में एक कारखाना लगाने के लिए तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ग्रामीणों के विरोध के बाद इसी तरह का तनाव हुआ था।
तमलुक में शनिवार को छठवें चरण में राज्य की आठ लोकसभा क्षेत्रों के साथ मतदान होगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम से विधायक हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


