Telecom Commission Clears Proposal For In Flight Mobile Service-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हवाई सफर के दौरान मोबाइल इस्तेमाल को मंजूरी, लोकपाल का भी होगा गठन

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 मई 2018 4:52 PM (IST)
हवाई सफर के दौरान मोबाइल इस्तेमाल को मंजूरी, लोकपाल का भी होगा गठन
नई दिल्ली। दूरसंचार आयोग ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवा कनेक्टिविटी को मंगलवार को सशर्त मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फैसले के बाद घरेलू या विदेशी हवाई सफर के दौरान यात्री मोबाइल पर बात कर सकेंगे और इंटरनेट का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।दूरसंचार विभाग की सर्वोच्च नीति निर्माता संस्था ने बैठक के दौरान इंटरनेट टेलिफोनी पर दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ( ट्राई) की सिफारिश को भी हरी झंडी दे दी है। दूरसंचार सचिव अरुण सुंदरराजन ने यहां संवाददाताओं को बताया कि दूरसंचार आयोग ने ट्राई अधिनियम के तहत बेहतर उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली के लिए लोकपाल गठित करने को मंजूरी दी है। ट्राई अधिनियम में संशोधन की जरूरत लोकपाल का गठन ट्राई के तहत होगा और इसके लिए ट्राई अधिनियम में संशोधन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि हर तिमाही करीब 1 करोड़ शिकायतें आती हैं। नए तंत्र के गठन से उपभोक्ताओं की शिकायतों का बेहतर और संतोषजनक निपटारा होगा।-अब फ्लाइट के दौरान यात्री मोबाइल फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे-दूरसंचार आयोग ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवा कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी है-दूरसंचार से जुड़े उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए लोकपाल के गठन को मंजूरी दी-ट्राई को हर तिमाही करीब 1 करोड़ शिकायतें मिलती हैं

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement