Telangana: A police team and forest guards were attacked allegedly by TRS workers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना: TRS के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों और वन रक्षकों को पीटा

khaskhabar.com: रविवार, 30 जून 2019 3:56 PM (IST)
तेलंगाना: TRS के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों और वन रक्षकों को पीटा
हैदराबाद। राजनीतिक दलोें के कार्यकर्ताओं और नेताओं की गुंडागर्दी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दक्षिण भारत के तेलंगाना से भी एक मामला सामने आया है। तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर ब्लॉक में तेलंगाना राष्ट्र समिति कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण अभियान के दौरान पुलिस और वन रक्षकों को पीटा। टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और महिला वन रक्षकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। यह घटना प्रदेश के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर इलाके की बताई गई है। बताया जा रहा है कि हमलावरों का नेतृत्व टीआरएस के विधायक कोनेरु कोनप्पा के भाई कृष्णा कर रहे थे। कृष्णा के नेतृत्व में टीआरएस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला बाेल दिया। हमलावरोें ने महिला वनकर्मिकों को भी नहीं छोडा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement