Advertisement
तेजस्वी लौटे पटना, भाजपा ने क्वारंटीन सेंटर में रहने को कहा

उल्लेखनीय है कि राजद के विरोधी तेजस्वी के इस दौर में बिहार से बाहर रहने पर लगातार निशाना साध रहे थे। इधर तेजस्वी के पटना लौटने पर भाजपा ने तेजस्वी पर कटाक्ष किया किया है।
भाजपा के प्रवक्ता डॉ़ निखिल आनंद ने ट्वीट कर लिखा, "कोरोना के खिलाफ युद्धरत बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भाई देश-विदेश के किसी गुप्त स्थान पर ऐशो-आराम फरमा रहे थे। हमलोग आने के लिए कहे, लेकिन नहीं माने। जब जनता ने 'तेजस्वी भगोड़ा है' व 'तेजस्वी लापता है' ट्विटर ट्रेंड कराना शुरू किया तो आ गए। बिहार में तेजस्वी जी का स्वागत है।"
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "लॉकडाउन में भारत व बिहार सरकार का नियम-कानून सभी पर लागू होता है। तेजस्वी भी दिल्ली से आने के बाद जांच-स्क्रीनिंग कराएं और 21 दिन का वक्त किसी कोरेंटाइन सेंटर में बिताएं। सिर्फ जुबानी जुगाली करने से नहीं होगा, अब सिस्टम को फॉलो कीजिए जिससे व्यवस्था का अनुभव भी होगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


