Tej Pratap Yadav and Aishwarya engagement today in patna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लालू की गैरमौजूदगी में आज होगी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई

khaskhabar.com: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 11:12 AM (IST)
लालू की गैरमौजूदगी में आज होगी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की सगाई
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी ऐश्वर्या की आज सगाई होने जा रही है। लालू की गैरमौजूदगी में लालू और ऐश्वर्या की पटना में सगाई होगी और दोनों 12 मई को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों की शादी की घोषणा पहले ही आधिकारिक रूप से कर दी गई है। तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी की तैयारियां भी पिछले कुछ समय से लगातार चल रही है। लालू यादव और राबड़ी देवी की सभी बेटियां सगाई में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुकी हैं। सगाई समारोह पटना के होटल मौर्या दोपहर दो बजे होग। चारा घोटाले मामले में जेल बंद में होने के कारण लालू प्रसाद यादव अपने बेटे की सगाई में नहीं शामिल हो पाएंगे। लालू प्रसाद यादव का फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई में दोनों परिवारों के खास करीबियों को बुलाया गया है। सगाई में करीब 200 लोग शामिल होंगे तो वहीं शादी पटना के वेटनरी कॉलेज से होगी जहां सभी मेहमानों को बुलाया जाएगा। लालू प्रसाद यादव के नहीं होने के कारण समारोह को निजी ही रखा गया है। आपको बता दें कि 16 अप्रैल को ही तेज प्रताप ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है और पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या के रूप में उन्हें सबसे अच्छा बर्थडे गिफ्ट मिला है। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की होने वाली बहू ऐश्वर्या राय शादी तय होने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। उन्होंने पटना में स्कूली शिक्षा और दिल्ली में उच्च शिक्षा ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement