tanwar and hudda supporters await the report Shinde-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तंवर समर्थकों को शिंदे की रिपोर्ट का इंतजार

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 9:01 PM (IST)
तंवर समर्थकों को शिंदे की रिपोर्ट का इंतजार
चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों को शिंदे की रिपोर्ट का इंतजार है। तंवर पर दिल्ली में हुए हमले के मामले में शिंदे के अगले हफ्ते तक पार्टी आलाकमान को अपनी जांच रिपोर्ट सौंप देने की संभावना है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तरफ से इस मामले की जांच के लिए नियुक्त किया गया था। शिंदे दोनों पक्षों की बात सुन चुके हैं। अपनी जांच रिपोर्ट में वे किसे दोषी ठहराते हैं। इस पर सभी की नजर टिकी है। खासकर इस रिपोर्ट पर तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा के समर्थकों की पैनी नजर है। जांच रिपोर्ट के बाद ही दोनों गुट एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए आलाकमान पर दबाव बना पाएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तरप्रदेश किसान यात्रा सम्पन्न होने के बाद दिल्ली में आयोजित रैली के दौरान तंवर पर हमला हो गया था। इलाज के लिए तंवर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमले के लिए तंवर ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया था। तंवर का आरोप था कि ये उनकी जान लेने की साजिश थी। तंवर के समर्थन में कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चैधरी और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की तरफ से भी ऐसी ही मांग आई थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शिंदे को जांच सौंप कर अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा था।तंवर पर हुए हमले को हुड्डा ने कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प बताया था। साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया कि इसमें उनकी किसी तरह की कोई संलिप्तता है। आपको बता दें कि हुड्डा और तंवर के बीच किसी तरह का कोई तालमेल नहीं है। तंवर समर्थक जानते हैं कि जब तक हुड्डा कमजोर नहीं पड़ेंगे। तंवर के लिए राज्य की राजनीति में पैर जमाना मुश्किल होगा। तंवर व हुडडा के बीच बढ़ते झगड़े को देखते हुए भाजपा ने इस खाई को और चैड़ा करने की कोशिश भी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर न केवल अस्पताल में तंवर से मिलने गए। बल्कि उन्हें सुरक्षा भी उपलब्ध कराई।दूसरी ओर हरियाणा कांग्रेस के अधिकतर विधायक हुड्डा के साथ हैं और इसे कांग्रेस आलाकमान भी अच्छी तरह जानता है। सतलुज-यमुना जोड़ (एसवाईएल) नहर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के हरियाणा के हक में आए फैसले के बाद हुड्डा ने जो बैठक बुलाई थी। उसमें विधायकों, सांसदों, राज्यसभा सदस्यों, पिछले चुनाव में हारे पार्टी उम्मीदवारों, पूर्व विधानसभा अध्यक्षों और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों के अलावा बड़ी तादाद में वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया था। इससे पहले दिल्ली में जब भी कांग्रेस की रैलियां आयोजित की र्गइं, हुडडा अपने समर्थकों को बड़ी संख्या में गुलाबी पगड़ियों के साथ ले जाते रहे हैं। पार्टी नेतृत्व के सामने उन्होंने कई बार साबित किया है कि हरियाणा में सबसे ज्यादा दम-खम वाले नेता वही हैं।ऐसे में हर कोई जानता है कि तंवर समर्थक जहां हुड्डा को पार्टी के भीतर कमजोर करने की कोशिशों में जुटे हैं। वहीं हुड्डा समर्थकों को लगता है कि देर-सवेर तंवर प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिए जाएंगे। बीच-बीच में पूर्व मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला को राज्य में कांग्रेस की बागडोर सौंपने की चर्चाएं चलती रहती हैं। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस विधायक दल के नेता पद पर भी नया चेहरा आ सकता है। ये कयास कितने सही साबित होते हैं। ये शिंदे की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही साफ हो पाएगा। खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement