tamilnadu cabinet meet with photo of CM jayalalitha,paneerselvam takes decisions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयललिता की तस्वीर ने की तमिलनाडु कैबिनेट बैठक में शिरकत

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 9:33 PM (IST)
जयललिता की तस्वीर ने की तमिलनाडु कैबिनेट बैठक में शिरकत
चेन्नई। बुधवार को चेन्नई में हुई तमिलनाडु मंत्रिमंडल की बैठक में जे जयललिता मौजूद नहीं थीं क्योंकि तीन हफ्ते से वह अस्पताल में भर्ती हैं, और उसके बाद यह पहली कैबिनेट बैठक थी, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में उनकी तस्वीर ने बैठक में शिरकत की। बताया गया है कि बुधवार की बैठक में मंत्रिमंडल ने पडोसी कर्नाटक राज्य से जारी कावेरी विवाद पर चर्चा की, और कई प्रोजेक्टों को मंज़ूरी भी दी। इससे पहले राज्य कैबिनेट की बैठक जुलाई में हुई थी, जब राज्य के बजट पर चर्चा की गई थी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बैठक की सदारत कर रहे ओ पनीरसेल्वम उसी तस्वीर के पास बैठे, लेकिन वह उस कुर्सी पर नहीं बैठे, जिस पर बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री जयललिता बैठा करती हैं। क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतार
ये क्या! विद्या बालन हो गईं वॉन्टेड...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement