Taliban attack Failed in Afghanistan, 32 militants killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तालिबान का हमला नाकाम,32आतंकी ढेर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 7:58 PM (IST)
तालिबान का हमला नाकाम,32आतंकी ढेर
काबुल। अफगानिस्तान के जौजजान प्रांत में फैजाबाद जिले पर कब्जे के लिए तालिबान के हमले को अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, तालिबान ने फैजाबाद जिले पर शनिवार को हमला शुरू किया था, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान 32 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद आतंकवादी भाग खडे हुए। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान 60 से अधिक आतंकवादी घायल हुए हैं। अधिकारी के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान पड़ोसी मंजिगाक जिले के पुलिस प्रमुख मारे गए। जौजजान प्रांत की राजधानी शबरगान सहित प्रांत के कई हिस्सों में सक्रिय तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS यह भी पढ़े :आरपीएफ ने 20 साल से बिछुड़े वृद्ध को परिवार से मिलाया

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement