Take effective action to control illegal mining: District Collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध खनन पर नियंत्रण के लिये प्रभावी कार्रवाही करें : जिला कलक्टर

khaskhabar.com: रविवार, 14 जनवरी 2024 4:41 PM (IST)
अवैध खनन पर नियंत्रण के लिये प्रभावी कार्रवाही करें : जिला कलक्टर
दौसा। अवैध खनन के खिलाफ खान, राजस्व, पुलिस, परिवहन और वन विभाग का 15 जनवरी से राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा। खान विभाग के सचिव ने बैठक का आयोजन कर जिम्मेदारों को निर्देश प्रदान किए हैं। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि जिले में हो रहे अवैध खनन पर नियंत्राण के लिए प्रभावी कार्रवाई करें तथा संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाही करें। रविवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रशानिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलक्टर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन, बजरी स्टाक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राजस्व अधिकारी, पुलिस अधिकारी, खनिज विभाग के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बना कर कार्रवाई करें। अवैध खनन में उपयोग लिए जाने वाले वाहन का परमिट व आरसी रद्द करने की भी कार्रवाई करें। ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके। उन्होने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान अवैध खनन करने वालों पर निगरानी रखें। इस दौरान एसपी वंदिता राणा ने कहा कि संयुक्त जांच दल के सभी अधिकारी अचानक कार्यक्रम बनाकर क्षेत्रा में जाएंगें तो ही अवैध खनन करने वालों को दबोचा जा सकता है। इसके लिए अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करें। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल जरूर साथ रखें, ताकि प्रभावी कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उपवन संरक्षक आर एन भाकर, एसडीएम नरेन्द्र कुमार मीना, डीएसपी कालूराम मीना, जिला परिवहन अधिकारी पी आर मीना सहित अन्य पुलिस व प्रशानिक अधिकारी एवं एसएचओ उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement