Tablighi Jamaat:Corona Positive spit on doctor in Kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तबलीगी जमाती कोरोना पॉजीटिव ने कानपुर में डॉक्टर पर थूका

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अप्रैल 2020 2:08 PM (IST)
तबलीगी जमाती कोरोना पॉजीटिव ने कानपुर में डॉक्टर पर थूका
कानपुर । उत्तरप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में तबलीगी जमात के कार्यक्रम के कारण इजाफा हुआ है। यह कार्यक्रम दिल्ली में हुआ था। बैठक में शामिल हुए मेरठ के एक 33 वर्षीय व्यक्ति का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया था, उसने उत्तर प्रदेश के कानपुर के सरसैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर हंगामा किया। यहां उसे क्वारैंटाइन किया गया था। उसे कानपुर के मंधाना के रामा मेडिकल कॉलेज से यहां स्थानांतरित किया गया था। चिकित्सा अधीक्षक एस.एल.वर्मा ने बताया कि न केवल उसने अस्पताल में हंगामा खड़ा किया, बल्कि उसने एक डॉक्टर पर थूका भी। इसके बाद उसने बेहतर सुविधाओं की मांग करते हुए कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement