Advertisement
केजरीवाल की हार पर स्वाति मालीवाल का तंज, 'अहंकार रावण का भी नहीं बचा था'

बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लगातार केजरीवाल पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाती रही हैं। वह दिल्ली में कई विधानसभाओं में जाकर दिल्ली सरकार की खामियों को उजागर कर चुकी हैं। वह हाल ही में केजरीवाल के आवास पर गंदा पानी और कूड़ा लेकर प्रदर्शन करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था।
ज्ञात हो कि स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सीएम आवास पर उनके साथ केजरीवाल के पीएस ने पिटाई की थी। हालांकि, स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें भाजपा का एजेंट बताया था। इसके बाद स्वाति ने मुखर होकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी।
दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनावों में दबदबा बनाने वाली आप ने 2020 के चुनाव में 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा ने आठ सीटें अपने नाम की थीं। दिल्ली में 15 साल तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही और इस बार भी उसका प्रदर्शन ऐसा ही रहने का अनुमान है क्योंकि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पिछड़ रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


