Swati Maliwal assault case: Court sends Vibhav Kumar to judicial custody till May 28 -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्वाति मालीवाल मारपीट मामला : कोर्ट ने विभव कुमार को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मई 2024 3:55 PM (IST)
स्वाति मालीवाल मारपीट मामला : कोर्ट ने विभव कुमार को 28 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। आप सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट ने 28 मई तक 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। थाना सिविल लाइन पुलिस ने विभव को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। उन पर 13 मई को आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि 13 मई की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर से पीसीआर कॉल की गई थी। इस मामले में स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि मुख्यमंत्री आवास के अंदर मुख्यमंत्री के पीएस विभव ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें बुरी तरीके से मारा-पीटा और बाहर निकाल दिया था। बीते दिनों उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार पर पेट, छाती और दूसरे अंगों पर हमला करने का आरोप लगाया था।मुख्यमंत्री आवास से सामने आए वीडियो में सुरक्षाकर्मी स्वाति को बाहर ले जाते हुए देखे जा रहे हैं। यह वीडियो 13 मई का है। वीडियो में स्वाति चलने में असमर्थ प्रतीत हो रही हैं।
इस बीच, आरोपी बिभव कुमार के नाम से आए मेल में स्वाति द्वारा लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया गया है। मेल में कथित तौर पर बिभव ने कहा कि स्वाति ने मुझे काफी दिनों पहले झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। उसके आरोप सत्यता से परे और राजनीति से प्रेरित हैं।स्वाति ने इस मामले में दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराकर कोर्ट में भी अपना बयान दर्ज करवा दिया था ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement