Suspicious activity near the military camp in Shopian, Security forces firing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शोपियां में सैन्य कैंप के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों ने की फायरिंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 10:35 PM (IST)
शोपियां में सैन्य कैंप के पास दिखी संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षा बलों ने की फायरिंग
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में गुरुवार देर शाम सैनिक कैंप के पास फायरिंग करने के समाचार मिले हैं। बताया जा रहा है कि शोपियां के नगीशरां इलाके में स्थित सेना की राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई। वहां पर तैनात सुरक्षाबलों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसको ध्यान में रखकर किसी आतंकी साजिश की आशंका चलते सेना ने इस इलाके की घेराबंदी की है। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, नगीशरां इलाके में स्थित सेना की 34 आरआर के कैंप के बाहर गुरुवार देर शाम सेना के जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखने पर अलर्ट हो गए । इस पर उन्होंने कुछ कुछ राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद तत्काल सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सैन्यकर्मियों ने कैंप के आसपास के क्षेत्र को घेर लिया। आपको बताते जाए कि इसके बाद सेना और स्थानीय पुलिस टीमों की मदद से नगीशरां और आसपास के क्षेत्र में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement