Sushma Swaraj slams Shah Mehmood Qureshi googly remark on Kartarpur Corridor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुषमा स्वराज का पलटवार, गुगली वाली टिप्पणी से पाकिस्तान हुआ बेनकाब

khaskhabar.com: रविवार, 02 दिसम्बर 2018 09:44 AM (IST)
सुषमा स्वराज का पलटवार, गुगली वाली टिप्पणी से पाकिस्तान हुआ बेनकाब
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी पर उनकी ‘गुगली’ वाली टिप्पणी को लेकर कड़़ा प्रहार करते हुए कहा कि इससे वह (कुरैशी) बेनकाब हो गए और इस तरह पाकिस्तान के मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सुषमा ने सिलसिलेवार ट्वीट किये, जिनमें उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के श्रीमान विदेश मंत्री - नाटकीय ढंग से की गई आपकी गुगली टिप्पणियों ने आपको बेनकाब कर दिया है। इससे पता चलता है कि आपके मन में सिख भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। आप केवल ‘गुगली’ फेंकते हैं।’ उन्होंने कहा, मैं आपको बता देना चाहती हूं कि हम आपकी गुगली में फंसे नहीं हैं। हमारे दो सिख मंत्री पवित्र गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए करतारपुर साहिब गए थे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को दावा किया था कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने करतारपुर गलियारे के लिए आधारशिला कार्यक्रम में भारत सरकार की मौजूदगी सुनिश्वित करने के लिए ‘गुगली’ फेंकी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement