Sushma Swaraj and Mahesh Sharma discuss Kohinoor diamond issue in a meeting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा भारत लाने के प्रयास तेज

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 09:15 AM (IST)
ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा भारत लाने के प्रयास तेज
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार का मिशन कोहिनूर एक बार फिर शुरू होगा। कुछ महीने पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि वह ब्रिटेन से कोहिनूर हीरा वापस नहीं ला सकती। लेकिन अब पीएम मोदी के निर्देश के बाद इस बारे में नए सिरे से कोशिश शुरू किए जाने के संकेत है। फिलहाल कोहिनूर टावर ऑफ लंदन में प्रदर्शित राजमुकुट में लगा है। सूत्रों ने बताया कि एक उच्च स्तरीय बैठक में इस आशय का फैसला किया गया। बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा एवं अन्य ने हिस्सा लिया। इस मुद्दे पर अगले महीने ब्रिटेन से संपर्क किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बैठक में ब्रिटेन के साथ एक संधि करने की संभावना पर भी चर्चा की गयी। इस संधि के दौरान ब्रिटेन को यह आश्वासन दिया जा सकता है कि भारत कोहिनूर को छोडकर किसी अन्य प्राचीन कलाकृति पर दावा नहीं करेगा जो उस देश के संग्रहालयों में हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement