khaskhabar.com: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 10:40 AM (IST)
जोधपुर । दीपावली अर्थात रोशनी का त्योहार शरद ऋतु उत्तरी गोलाद्र्ध में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिंदू त्योहार है। दीवाली भारत के सबसे बड़े और प्रतिभाशाली त्योहारों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। इस दिवाली शहर में दिवाली की शाम सूरज भी खुश मिजाज में अस्त हुआ । सूर्यास्त के समय सूरज की मद्धम लौ मानो रामराज्य की खुशियां मना रहा है । शहर के लोगों ने कई देर तक सूरज को निहारा और सूरज भी दिये की लौ की तरह ही जलता हुआ दिखा । जाने माने ज्योतिषाचार्य मनोज मिश्रा की माने तो यह भी अद्भुत संयोग है । सूर्यास्त प्राकृतिक है और उस समय अगर इस तरह की रोशनी नजर आये तो वह राष्ट्र के लिए शुभ फलदायी होता है । देश में आर्थिक हालात में अच्छे परिवर्तन आने के संयोग बनते है और लोगों में खुशहाली आती है ।
यह भी पढ़े :सबसे गहरा बोरिंग करने वाली मशीन पंजाब में लाॅन्चयह भी पढ़े :इलाहाबाद में 15 साल के बच्चे को बम से उड़ाया