Advertisement
हैरान करने वाली रिपोर्ट, बड़ी संख्या में भारत छोड़कर जा रहे हैं करोड़पति लोग !

वर्ष 2018 में भारत छोड़कर जाने वाले करोड़पतियों की संख्या ब्रिटेन से कहीं ज्यादा रही। ब्रेक्सिट के कारण ब्रिटेन में उथल-पुथल मची हुई है। पिछले तीन दशकों में ब्रिटेन आकर बसने वाले करोड़पति लोगों की संख्या में तेजी आई थी लेकिन पिछले दो सालों में ब्रेक्सिट के कारण यह ट्रेंड पलट गया है।
चीन इस सूची में सबसे ऊपर है। अमेरिका के साथ व्यापार जंग से उसकी अर्थव्यवस्था पर असर दिखना शुरू हो गया है। पिछले सप्ताह चीन पर अमेरिका ने ताजा शुल्क लगा दिए हैं जिसके बाद अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए हालत और खराब हो सकते हैं। रूस सूची में दूसरे स्थान पर है और भारत से आगे है। रूसी अर्थव्यवस्था कई उतार-चढ़ाव के प्रभावों से जूझ रही है।
पलायन करने वाले करोड़पति लोगों के लिए सबसे अच्छे गंतव्यों की सूची में अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सबसे ऊपर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में असामनता तेजी से बढ़ रही है। देश में कुल संपत्ति के आधे के मालिक करोड़पतियों यानी अच्छी-संपत्ति रखने वालों के पास है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह भी एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है।
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


