नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने सुर में नरमी लाते हुए मोदी सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक को पूरा समर्थन दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि मेरा सर्जिकल स्ट्राइक को पूरा समर्थन है ,लेकिन मैं भारतीय सेना के राजनीतिक इस्तेमाल का समर्थन नही करता। राहुल ने कहा कि मैं राजनीतिक पोस्टर में सेना के इस्तेमाल के खिलाफ हूं। प्रोपेगेंडा के लिए सेना का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।