Surgical Strike full credit to Modi said parikkar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लिया सरकार ने,कांग्रेस बोली-माफी मांगो

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 10:30 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लिया सरकार ने,कांग्रेस बोली-माफी मांगो
मुंबई। सत्ताधारी भाजपा सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करने के आरोपों का सामना कर रही है। इस बीच, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस उपलब्धि का श्रेय आम जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देने के साथ ही अपनी पीठ भी ठोक ली है। कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर सेना के बलिदान का सियासी फायदा उठाने का आरोप लगा दिया। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को कहा,बीजेपी ने राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर के खुलेआम हमारी सेना के बलिदान का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सार्वजनिक तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाने की मंशा जाहिर कर चुके हैं। मुंबई की मटीरियल्स इंजिनियरिंग टेक्नॉलजी के एक कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें इसका श्रेय किसी के साथ साझा करने में कोई गुरेज नहीं है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं किया है, इसका श्रेय हर भारतीय को जाता है, उनको भी जिन्हें इस पर शक है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्जिकल स्ट्राइक को सेना ने अंजाम दिया, राजनीतिक पार्टियों ने नहीं। इसलिए सभी भारतीय जिनमें वे शक करने वाले भी शामिल हैं, भी श्रेय बांट सकते हैं। हालांकि, इस श्रेय का बहुत सारा हिस्सा पीएम को जाता है। मैं थोड़ा क्रेडिट सिर्फ फैसला लेने की क्षमता और योजना बनाने के लिए लूंगा। मुझे लगता है कि इस जवाब से ज्यादातर लोग संतुष्ट हो जाएंगे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा।

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement