supreme court to hear petition of delhi govt on september 9 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई 9 को

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 5:58 PM (IST)
दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई 9 को
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया है कि उपराज्यपाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक प्रमुख हैं और राजधानी के शासन में उनका फैसला अंतिम माना जाएगा। जस्टिस टीएस ठाकुर और जस्टिस डीवाय चंद्रचूड की पीठ ने याचिका पर सुनवाई के लिए नौ सितंबर की तारीख तय की है। याचिका में कहा गया है कि उपराज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह पर काम करने के लिए बाध्य हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम ने सोमवार को प्रारंभिक सुनवाई के लिए मामले का उल्लेख किया था। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए 31 अगस्त और दो सितंबर के बीच छह याचिकाएं दाखिल की थीं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement