Supreme Court modifies its order of Dowry harassment case -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

SC ने बदला खुद का फैसला, दहेज उत्पीड़न केस में अब तुरंत होगी पति की गिरफ्तारी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 सितम्बर 2018 12:00 PM (IST)
SC ने बदला खुद का फैसला, दहेज उत्पीड़न केस में अब तुरंत होगी पति की गिरफ्तारी
नई दिल्ली। दहेज प्रताड़ना केस में अब पीड़ित महिला के पति और उसके ससुरालियों की केस दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तारी की जा सकेगी। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व के अपने फैसले में बड़ा बदलाव करते हुए परिवार को मिला सेफगार्ड खत्म कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटाते हुए SC ने कहा कि पीड़ित की सुरक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है। शिकायतों के निपटारे के लिए परिवार कल्याण कमेटी की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने आगे कहा कि आरोपियों के लिए अग्रिम जमानत का विकल्प खुला है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने पिछले साल दिए अपने फैसले में कहा था कि दहेज प्रताड़ना के केस में सीधे गिरफ्तारी नहीं होगी लेकिन इस फैसले के बाद चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने कहा था कि दहेज प्रताड़ना मामले में दिए फैसले में जो सेफगार्ड दिया गया है उससे वह सहमत नहीं हैं। दो जजों की बेंच के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने दोबारा विचार करने का फैसला किया था और सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement