Supreme Court declared High Courts action against DJ as illegal and unlawful-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने डीजे के खिलाफ हाईकोर्ट की कार्यवाही को नाजायज और गैर—कानूनी ठहराया

khaskhabar.com: बुधवार, 18 दिसम्बर 2024 10:46 AM (IST)
सुप्रीम कोर्ट ने डीजे के खिलाफ हाईकोर्ट की कार्यवाही को नाजायज और गैर—कानूनी ठहराया
-:डीजे के खिलाफ कार्यवाही के आदेश किए रद्ध मुकेश शर्मा,जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्देशानुसार जमानती मामले में आदेश नहीं लिखने पर एक डीजे के खिलाफ अनुशानसहीनता और अवमानना कार्यवाही शुरु करने के निर्देश देने की कवायद को नाजायज और गैर—कानूनी बताते हुए रद्ध कर दिया है। जस्टिय अभय एस ओका और जस्टिस ए जी मसीह ने यह आदेश अय्युब खान की अपील को स्वीकार करते हुए दिए। कोर्ट ने हाईकोर्ट के 5 मई,2023,4 अप्रेल,2023 और 23 अप्रेल,2023 के आदेश में डीजे के खिलाफ की गई सभी टिप्पणियों को रद्ध करते हुए मामले को चीफ जस्टिस के समक्ष पेश नहीं करने व इनके आधार पर प्रशासनिक कार्यवाही भी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। तय फार्मेट में आदेश लिखने को नहीं कहा जा सकता
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत के मामलों में सुनवाई के सिद्वांत पहले से ही तय है। यदि ट्रायल कोई गलती करते भी हैं तो सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट न्यायिक आदेश से सुधार कर सकते है। संविधानिक अदालतें जमानत या अग्रिम जमानत देने के तरीके तो तय कर सकती हैं लेकिन,जमानत मामलों में तय फार्मेट में आदेश लिखने को नहीं कह सकती क्यों कि यह ट्रायल कोर्ट के विवेकाधिकार में दखल है।
हुआ यह था
हाईकोर्ट ने जुगलकिशोर मामले में सभी ट्रायल कोर्ट को जमानत मामलों के आदेश में आवेदक के खिलाफ दर्ज मामलों,उनका स्टेटस आवेदके जेल में रहने की अवधि व जमानत पर बाहर आने की डिटेल आदि एक फार्मेट में लिखने के निर्देश दिए थे।
अपीलार्थी डीजे अयुब खान ने एक मामल में जमानत अर्जी रद्ध करते हुए उक्त फार्मेट में जानकारी नहीं लिखी थी। हाईकोर्ट ने इसे अनुशासहीनता व अवमानना माना और अपीलार्थी से स्पष्टीकरण मांगा था। अपीलार्थी ने स्पष्टीकरण में माफी मांगते हुए भविष्य में अदालती आदेश की पालना करने का आश्चवासन दिया। लेकिन,हाईकोर्ट ने मामले में अपीलार्थी के खिलाफ अनुशासनहीनता और अवमानना मामले में कार्रवाई के लिए मामले को चीफ जस्टिस के समक्ष पेश करने के निर्देश दे दिए। इसी के खिलाफ डीजे ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
रद्ध हो चुके है हाईकोर्ट के आदेश तो
सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि जुगलकिशोर मामले में दिए निर्देशों के बाद हाईकोर्ट ने 21 जून,2021 को गगनदीप उर्फ गोल्डी के मामले में उक्त निर्देशों का विस्तारीकरण करते हुए निर्देश दिएयदि थे। उक्त निर्देशों को सुप्रीम कोर्ट 20 फरवरी,2023 के आदेश से रद्ध कर चुका है। ऐसे में हाईकोर्ट का जुगलकिशोर मामले के आदेश की पालना के आदेश देना गैर—कानूनी है।
बैक—ग्राउंड तो जमानत देने के अनेक में से एक कारण है
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत के मामलों में आवेदक का बैकग्राउंड जमानत देने या नहीं देने के अनेक कारणों में से मात्र एक कारण है। किसी मामले में यदि आवेदक ने लंबे समय से जेल में रहने का पुख्ता कारण बताया है तो फिर उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की संंख्या महत्वहीन है। डिफाल्ट जमानत के मामले में भी आवेदन का बैक—ग्राउंड कोई मायने नहीं रखता और इसलिए ही आदेश में आवेदक के मुकदमों आदि की जानकारी लिखने का प्रश्न ही नहीं उठता।
ट्रायल कोर्ट ने यदि आवेदक के बैक—ग्राउंड के आधार पर जमानत नहीं देता है तो भी पूरी जानकारी लिखने के स्थान उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों का उल्लेख करना ही पर्याप्त है और यदि ट्रायल कोर्ट को सही लगे तो वे पूरी जानकारी दे सकते हैं। लेकिन जमानत के हर आदेश में आवेदक का पूरा बैकग्राउंड एक तय फार्मेट में लिखना जरुरी करना ट्रायल कोर्ट की विवेकाधीन शक्त्यिों में दखलदांजी है।
ना अनुशासनहीनता और ना ही अवमानना
कोर्ट ने कहा है कि संविधानिक अदालतें जुगलकिशोर मामले के अनुसार जमानत आवेदक का बैकग्राउंड तय फार्मेट में लिखने के निर्देश नहीं दे सकती। इन निर्देशों पालना जरुरी नहीं है। ज्यादा से ज्यादा इन्हें हाईकोर्ट का सुझाव मान सकते है। इसलिए न्यायकि अधिकारियों का जुगलकिशोर मामले में आदेश के पैरा 9 और 10 में दिए निर्देशों की पालना करने या नहीं करने को अनुशासनहीनता और अवमानना नहीं माना जाएगा।
नाजायज ही नहीं बल्कि गैर—कानूनी है
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत नहीं देने के मामले में डीजे के खिलाफ हाईकोर्ट की कार्यवाही ना केवल गैर—जरुरी थी बल्कि हाईकोर्ट का जुगलकिशोर मामले में निर्देश देने से लेकर डीजे के ​खिलाफ सभी आदेश नाजायज और गैर—कानूनी है। विशेषकर तब जब​ सुप्रीम कोर्ट उक्त निर्देशों को रद्ध कर चुका है। कोर्ट ने हाईकोर्ट की कार्यवाही को डीजे के प्रति अन्याय पूर्ण बताते हुए कहा है कि हाईकोर्ट ऐसे आदेश से किसी न्यायिक अधिकारी का कैरियर चौपट नहीं कर सकता बल्कि हाईकोर्ट को तो बेहद संयम से काम लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement